वन विभाग के कर्मचारियों को मिली पदोन्नति की सौगात, मंत्री अकबर बोले- पदोन्नति से जवाबदेही और दायित्व में होती है बढ़ोत्तरी

वन विभाग के कर्मचारियों को मिली पदोन्नति की सौगात, मंत्री अकबर बोले- पदोन्नति से जवाबदेही और दायित्व में होती है बढ़ोत्तरी

वन विभाग के कर्मचारियों को मिली पदोन्नति की सौगात, मंत्री अकबर बोले- पदोन्नति से जवाबदेही और दायित्व में होती है बढ़ोत्तरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: February 5, 2021 1:50 pm IST

रायपुरः वन और परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि शासकीय विभागों में कार्यकुशलता के लिए पदोन्नति दी जाती है। पदोन्नत होने के बाद जवाबदेही और उत्तरदायित्व भी बढ़ता है। पदोन्नति से अधिकारियों की कार्यशैली में सुधार के साथ ही उत्साह का वातावरण बनता है। अकबर ने आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित अरण्य भवन में पदोन्नत वन क्षेत्रपालों के अलंकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न वन मण्डलों में कार्यरत 36 उप वन क्षेत्रपाल को वन क्षेत्रपाल के पद पर पदोन्नत होने पर उनकी वर्दी में स्टार लगाकर अलंकृत किया और पदोन्नत सभी अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Read More: निगम-मंडल में नियुक्ति को लेकर भाजपा का तंज, जिन्हे सत्ता सुख भोगना है वे भोग रहे हैं..वास्तविक कार्यकर्ताओं को नहीं मिली जिम्मेदारी

वन मंत्री अकबर ने अलंकरण समारोह में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में वनों के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के तहत जल संवर्धन की दिशा में काम करना और स्थानीय लोगों के लिए अतिरिक्त आय का जरिया उपलब्ध कराना भी हमारी जिम्मेदारी में शामिल है। उन्होंने कहा कि किसी भी काम को सफलता तक पहुंचाने के लिए नेतृत्व की भावना पर निर्भर करता है, यदि मन में दृढ़ निश्चय कर ले तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी स्वतंत्र होकर अपनी जिम्मेदारी और दायित्वों का निर्वहन करें, इसके लिए राज्य सरकार उन्हें हर संभव मदद के लिए तत्पर है।

Read More: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ना तीन कृषि-विरोधी क़ानूनों से कुचले जाने के बाद देश के अन्नदाता पर एक और वार: राहुल गांधी

वन मंत्री ने कहा कि समाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 50 प्रतिशत की राशि वन प्रबंधन समितियों से और 50 प्रतिशत की राशि राज्य सरकार की तरफ से उपलब्ध कराकर शहीद महेन्द्र कर्मा के नाम से नई योजना की शुरूआत की गई है। यह स्थानीय लोगों के सुरक्षा की दिशा में राज्य सरकार की उल्लेखनीय पहल है। संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि समय पर पदोन्नत होने से अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यों में सुधार देखने को मिलता है। वे पदोन्नति के उपरांत नए उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ अपनी जिम्मेदारियों और दायित्वों को निभाते हैं।

Read More: सिर्फ कांग्रेस कर सकती है खून से खेती, नरेंद्र सिंह तोमर के इस बयान पर दिग्गी बोले- गोधरा में जो हुआ वो पानी की खेती थी या खून की?

प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि वन मंत्री के कुशल मार्गदर्शन में सामाजिक सुरक्षा का कार्य हो अथवा स्थानीय लोगों को हरियाली से रोजगार उपलब्ध कराने सहित कई वन विभाग द्वारा उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। गत दो वर्षों में विभाग ने लोक सेवा आयोग के माध्यम से 21 सहायक वन संरक्षण एवं 157 वनक्षेत्रपाल के पदों पर भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू की है। इसी प्रकार वर्ष 2021 में वनरक्षक के 300 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती, उपवन क्षेत्रपाल से वनक्षेत्रपाल के 117 पदों पर पदोन्नति और उपवनक्षेत्रपाल के 84 एवं वनपाल के 137 पदों पर पदोन्नति की मंजूरी मिल भी चुकी है।

Read More: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बढ़ाई 10वीं-12वीं बोर्ड के छात्रों की मुसीबत, ऐसे छात्र नहीं दे सकेंगे परीक्षा

इस अवसर पर प्रबंध संचालक (तेन्दूपत्ता) संजय शुक्ला, पीसीसीएफ (वन्यप्राणी) पी. व्ही. नरसिंग राव, प्रबंध संचालक (वन विकास निगम) पी. सी. पाण्डे, संयुक्त वन प्रबंधन शाखा के के. मुरगन सहित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More: प्रदेश में फैला नशे का नेटवर्क! पुलिस को अवैध कारोबारियों की तलाश, ड्रग पैडलर्स से होगा बड़ा खुलासा?

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"