पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का निधन, चिरायु अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का निधन, चिरायु अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का निधन, चिरायु अस्पताल में ली अंतिम सांस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: May 31, 2021 4:56 pm IST

भोपाल: कोरोना संक्रमण के बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का सोमवार देर रात निधन हो गया। बताया गया कि लक्ष्मीकांत शर्मा ने चिरायु अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि कोरोना संक्रमित होने के बाद लक्ष्मीकांत शर्मा को 12 मई को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Read More: फिर से ‘लॉक’ हुए छत्तीसगढ़ के ये जिले, संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद इन जिलों को किया गया अनलॉक, देखिए

बता दें कि 60 वर्षीय शर्मा पहली बार वर्ष 1993 में 10वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में पहली बार विधायक चुने गए थे। इसी कार्यकाल में उन्हें उत्कृष्ट विधायक के लिए पुरस्कृत किया गया था। इसके बाद वे वर्ष 1998, 2003 और 2008 में सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से लगातार विधायक बनते रहे। लगातार चार बार विजयी शर्मा उमा भारती के कार्यकाल में राज्यमंत्री बनाए गए। इस दौरान वे खनिज और जनसंपर्क विभाग के मंत्री रहे। बाबूलाल गौर की सरकार में उन्हें खनिज और संस्कृति मंत्री बनाया गया।

Read More: बंद रहेगी पान, सिगरेट की दुकानें, 7 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

वहीं शिवराजसिंह चौहान की सरकार में वे उच्च शिक्षा मंत्री बनाए गए थे। वर्ष 2018 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकिट ना देकर उनके छोटे भाई उमाकांत शर्मा को टिकिट दिया था। जो जिले में सबसे अधिक मतों से विजयी हुए।

Read More: छत्तीसगढ़ के संपूर्ण विकास हेतु उपाय सुझाने के लिए टास्क फोर्स गठित, कृषि, आदिवासी विकास, स्कूल शिक्षा में सुधार के लिए बनेगी रणनीति


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"