पूर्व मंत्री करते रहे इंतजार, लेकिन नहीं आया कोई डॉक्टर, बिना अधिकारी अस्पताल का निरीक्षण कर लौटे नेताजी

पूर्व मंत्री करते रहे इंतजार, लेकिन नहीं आया कोई डॉक्टर, बिना अधिकारी अस्पताल का निरीक्षण कर लौटे नेताजी

पूर्व मंत्री करते रहे इंतजार, लेकिन नहीं आया कोई डॉक्टर, बिना अधिकारी अस्पताल का निरीक्षण कर लौटे नेताजी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: May 22, 2021 5:12 pm IST

भोपाल: जेपी अस्पताल में डॉक्टर्स से बद्सलूकी के बाद पूर्व मंत्री पीसी शर्मा एक बार फिर अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंचे। लेकिन निरीक्षण में एक भी अधिकारी या डॉक्टर नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि डॉ. योगेंद्र श्रीवास्तव से बदतमीजी और इस्तीफा देने के मामले के बाद डॉक्टरों ने पूर्व मंत्री के किसी भी दौरे में नहीं जाने का निर्णय लिया है। आधे घंटे के इंतजार के बाद शर्मा ने बिना अधिकारियों के ही निरीक्षण किया।

Read More: भाजपा नेताओं ने प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन किया, लेकिन हो गया टांय टांय फिस्स: कांग्रेस

शर्मा से स्वास्थ्य कर्मचारियों की नाराजगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वीडियो कॉल के जरिए भर्ती कोविड मरीजों से बातचीत तक अस्पताल प्रबंधन के कर्मचारियों ने नहीं कराई। इस पर भी शर्मा ने नारागजी जाहिर की। शर्मा ने बताया कि यही कारण है कि शहर के बड़े सरकारी अस्पताल में शामिल जेपी अस्पताल की हालत अन्य अस्पतालों से खराब है।

Read More: घर पर बैठकर परीक्षा देंगे 12वीं बोर्ड के छात्र, 5 दिन के भीतर जमा करना होगा उत्तर पुस्तिका, आदेश जारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"