पीएम मोदी को क्यों नहीं उड़ाते बम से? पूर्व विधायक ने दिया विवादित बयान, वायरल हुआ वीडियो

पीएम मोदी को क्यों नहीं उड़ाते बम से? पूर्व विधायक ने दिया विवादित बयान, वायरल हुआ वीडियो

पीएम मोदी को क्यों नहीं उड़ाते बम से? पूर्व विधायक ने दिया विवादित बयान, वायरल हुआ वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: October 3, 2020 3:02 pm IST

सिवनी: मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए तारिखों का ऐलान हो चुका है। तारिखों के ऐलान होने के साथ ही प्रदेश के सियासी गलियारों में सरगर्मी चरम पर है। वहीं दूसरी ओर नेताओं की बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है, लगातार नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में गोंगपा के पूर्व विधायक ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। पूर्व विधायक ने कहा है कि पीएम मोदी के लिए कोई बम नहीं बना है, क्यों नहीं उड़ाते नरेंद्र मोदी को? अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Read More: राहुल और प्रियंका गांधी ने पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात, प्रशासन ने दी थी 5 लोगों को हाथरस जाने की अनुमति

दरअसल उपचुनाव के मद्देनजर गोंगपा के पूर्व विधायक रामगुलाम कुड़ारी गांव पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा है कि बड़े नेता कोरोना से कैसे ​ठीक हो गए, जब इसकी वैक्सीन ही नहीं बनी। आज भारत सरकार ने वैक्सीन तैयार नहीं कर पाई। मतलब गरीब आदमी मरे। 130 करोड़ लोगों को एक ही आदमी ने बेवकूफ बना रखा है एक आदमी ने। अब विदेशों में बम नहीं बन रहे हैं क्या? इंदिरा गांधी, राजीव गांधी को उड़ाने के लिए बम बन गए। अब पीएम मोदी को बम से क्यों नहीं उड़ाते? हमारे देश में ही हत्यारे हैं और वे अब 130 करोड़ जनता की हत्या करने की तैयारी कर रहे हैं।

Read More: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया, बल्लेबाजी करेगी दिल्ली कैपिटल्स


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"