छत्तीसगढ़ शासन और हीरा ग्रुप के बीच हुए चार MOU, सीएम भूपेश बघेल बोले- 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

छत्तीसगढ़ शासन और हीरा ग्रुप के बीच हुए चार MOU, सीएम भूपेश बघेल बोले- 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

छत्तीसगढ़ शासन और हीरा ग्रुप के बीच हुए चार MOU, सीएम भूपेश बघेल बोले- 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: December 29, 2020 2:53 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष मौजूदगी में आज यहां उनके रायपुर निवास कार्यालय में राज्य में ऑटोमोबाइल, स्टील और सोलर पावर प्लांट की स्थापना के लिए राज्य शासन के उद्योग विभाग और हीरा गु्रप के मध्य चार एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर हुए। इन परियोजनाओं में 2 हजार 576 करोड़ रूपए का पूंजी निवेश होगा। इन उद्योगों की स्थापना से लगभग 10 हजार स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

Read More: राजधानी में 31 दिसंबर को रात 11.30 बजे तक ही खुली रहेंगी शराब की दुकानें, बार को 12 बजे तक की छूट, गाइडलाइन जारी

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में इस्पात संयंत्र की स्थापना से उद्योगपतियों को बेहतर कीमत मिलेगी। इन उद्योगों की स्थापना से लगभग 10 हजार स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा बस्तर अंचल में छोटे-छोटे उद्योगों की स्थापना के लिए पर्याप्त शासकीय भूमि उपलब्ध है। उद्योगों की स्थापना के लिए आदिवासियों, किसानों एवं निजी जमीन के अधिग्रहण की जरूरत नहीं होगी। उद्योगों की स्थापना से आदिवासियों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, उद्योग विभाग के संचालक अनिल टुटेजा और हीरा ग्रुप के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Read More: अगले साल से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगी कटौती, श्रम कानूनों में हुआ बदलाव? जानिए…

चारों एम.ओ.यू. पर राज्य शासन की ओर से उद्योग विभाग के विशेष सचिव व्ही.के. छबलानी और हीरा ग्रुप की ओर से सिद्धार्थ अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए। अनुबंध के तहत मेसर्स नैनोआयन बैटरीज प्रायवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा ईएमसी सेक्टर-22 नवा रायपुर में लिथियम आयन 50 हजार बैटरी निर्माण संयंत्र की स्थापना के लिए 13.05 करोड़ रूपए का पूंजी निवेश प्रस्तावित है। इससे 110 लोगों को रोजगार दिया जाएगा।

Read More: कल होगी बीजेपी के रायपुर संभाग की बैठक, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री सहित पूर्व मंत्री और विधायक होंगे शामिल

इसी तरह मेसर्स गोदावरी इलेक्ट्रिक प्रायवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा ईएमसी सेक्टर-22 नवा रायपुर में विभिन्न प्रकार के 40 हजार इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माण संयंत्र की स्थापना के लिए 17.71 करोड़ का पूंजी निवेश प्रस्तावित है। इससे 148 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स स्प्रिंग सोलर पावर प्रायवेट रायपुर द्वारा राजनांदगांव जिले में सोलर पावर प्लांट की स्थापना के लिए 245 करोड़ रूपए का पूंजी निवेश प्रस्तावित है, इससे 280 लोगों को रोजगार मिलेगा। मेसर्स गोदावरी पावर एण्ड इस्पात लिमिटेड रायपुर द्वारा रायपुर संभाग में 1400 करोड़ रूपए और बस्तर संभाग में 900 करोड़ रूपए पूंजी निवेश प्रस्तावित है। इस उद्योग से रायपुर संभाग में 6 हजार और बस्तर संभाग में 3 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

Read More: शरद पवार का बड़ा बयान, कहा- मनमोहन सिंह के साथ मिलकर हम करना चाहते थे कृषि क्षेत्र में सुधार, लेकिन…

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"