किसे पता था प्रेमिका ही कर लेगी प्रेमी का अपहरण, ऐसे हुआ शातिर युवती की करतूतों का खुलासा

किसे पता था प्रेमिका ही कर लेगी प्रेमी का अपहरण, ऐसे हुआ शातिर युवती की करतूतों का खुलासा

किसे पता था प्रेमिका ही कर लेगी प्रेमी का अपहरण, ऐसे हुआ शातिर युवती की करतूतों का खुलासा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: February 22, 2021 1:47 pm IST

राजनांदगांव: एक तरफा मोहब्बत का राजनांदगांव में अनोखा मामला देखने को मिला। मोहब्बत के जुनून में महाराष्ट्र से पहुंची प्रेमिका ने 3 दोस्तों से मिलकर अपने प्रेमी का अपहरण कर लिया। अपने प्रेमी के धोखा देने के संदेह में प्रेमिका ने उसे इधर-उधर घुमाने के बाद रायपुर ले आई। इसी बीच पुलिस को युवक के अपहरण की सूचना मिली और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपियों को रायपुर के पचपेड़ी नाका के पास से हिरासत में ले लिया।

Read More: स्पेलिंग तो छोड़िए, गुरुजी को तो जिले के कलेक्टर और शिक्षा अधिकारी का भी नाम नहीं पता, फिर क्या सीखेंगे बच्चे?

राजनांदगांव के सिटी व्हील्स कार्यालय में कार्यरत दीपक धनगाय को उसकी प्रेमिका दीपिका सोनकुंवर ने बाहर बुलाया। फिर दीपिका के साथियों ने दीपक से मारपीट करने के बाद कार में बिठाकर ले गए। पूरे मामले की शिकायत बसंतपुर थाने में की गई। पुलिस ने कथित प्रेमिका को साथियों सहित अपहरण की धारा में हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Read More: सांसद ने की होटल में आत्महत्या, मौके से सुसाइड नोट भी बरामद, पुलिस जांच में जुटी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"