Bengaluru Crime News: प्रेमी ने बंद कमरे में प्रेमिका के साथ कर दिया कांड, चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोग, हालत देख उड़े सबके होश

Bengaluru Crime News: बेंगलुरु में सिक्किम की 22 वर्षीय युवती की उसके प्रेमी ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

Bengaluru Crime News: प्रेमी ने बंद कमरे में प्रेमिका के साथ कर दिया कांड, चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोग, हालत देख उड़े सबके होश

Bengaluru Crime News/image source: ibc24 file image

Modified Date: June 14, 2026 / 03:36 pm IST
Published Date: June 14, 2026 3:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बेंगलुरु में सिक्किम की युवती की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी।
  • आरोपी ने गला रेतकर युवती को उतारा मौत के घाट।
  • पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Bengaluru Crime News: बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के दोद्दाकनहल्ली इलाके में रविवार सुबह सिक्किम की 22 वर्षीय युवती की उसके प्रेमी ने रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।  शहर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित बेलंदूर पुलिस थाने के दोद्दाकनहल्ली इलाके में किराए के मकान में बहस के बाद महिला के प्रेमी ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सिक्किम की रहवासी थी मृतक

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अति हंगमा सुब्बा (22) के रूप में हुई है, जो सिक्किम की रहने वाली थी और बेंगलुरु में एक सैलून में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी। (Bengaluru Crime News) आरोपी पूर्वा लेप्चा दार्जिलिंग का निवासी है और एक होटल में वेटर के रूप में काम कर रहा था।

किराए के मकान में रहता था कपल

Bengaluru Crime News: पुलिस के अनुसार, यह प्रेमी युगल करीब एक महीने पहले बेंगलुरु आया था और दोद्दाकनहल्ली में किराये के मकान में साथ रह रहा था। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रविवार सुबह दोनों के बीच उस समय विवाद हो गया जब आरोपी को शक हुआ कि युवती का किसी अन्य मित्र के साथ संबंध है। (Bengaluru Crime News) पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर लेप्चा ने कथित तौर पर रसोई के चाकू से सुब्बा पर हमला कर दिया और उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.