सीएम बघेल 20 को गुरु दर्शन मेले में शामिल होने जाएंगे गिरौदपुरी धाम, जोगी दल्ली और बिलासपुर के इन कार्यक्रमों में भी होंगे शामिल

सीएम बघेल 20 को गुरु दर्शन मेले में शामिल होने जाएंगे गिरौदपुरी धाम, जोगी दल्ली और बिलासपुर के इन कार्यक्रमों में भी होंगे शामिल

सीएम बघेल 20 को गुरु दर्शन मेले में शामिल होने जाएंगे गिरौदपुरी धाम, जोगी दल्ली और बिलासपुर के इन कार्यक्रमों में भी होंगे शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: March 19, 2021 10:12 am IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 मार्च को महान संत बाबा गुरू घासीदास की जन्मभूमि और तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित गुरूदर्शन मेले में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके साथ ही राजनांदगांव और बिलासपुर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

Read More: किशोरी को बहलाकर बर्थडे सेलिब्रेट करने ले गए, फिर करने लगे एस्कॉर्ट सर्विस के लिए सप्लाई, पिता की जिद ने करवाया बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बघेल रायपुर से दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.25 बजे राजनांदगांव जिले के ग्राम जोगी दल्ली पहुंचेंगे और वहां आयोजित वीरांगना अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.50 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम गिरौदपुरी पहुंचकर गुरूदर्शन मेले में शामिल होंगे।

Read More: पशुपालकों के खातों में डाली जाएगी 7.55 करोड़ की राशि, CM भूपेश बघेल 21 मार्च को करेंगे गोधन न्याय योजना की दो किश्तों का भुगतान

सीएम बघेल 2.40 बजे गिरौदपुरी से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर अपरान्ह 3.05 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और 3.15 बजे होटल मेरियट बिलासपुर में आयोजित न्यायधानी गौरव सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 6.30 बजे बिलासपुर से कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।

Read More: विधानसभा अध्यक्ष महंत और कोरबा सांसद ने किया पुष्कर दर्शन, अजमेर में लगाई हाजिरी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"