भगवान भरोसे बैंकों की सुरक्षा, बैंक के आपातकालीन अलार्म खामोश, एटीएम में नहीं हैं गार्ड

भगवान भरोसे बैंकों की सुरक्षा, बैंक के आपातकालीन अलार्म खामोश, एटीएम में नहीं हैं गार्ड

भगवान भरोसे बैंकों की सुरक्षा, बैंक के आपातकालीन अलार्म  खामोश, एटीएम में नहीं हैं गार्ड
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: February 26, 2019 10:32 am IST

कोरबा । जिले की पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर शहर के बैंक और एटीएम की सघन जांच की। जांच के दौरान बैंक और एटीएम में गार्ड नजर नहीं आये। बैंकों की सुरक्षा को लेकर भी कई बैंकों में लापरवाही का आलम नजर आया । सुरक्षा में खामियां दिखने पर पुलिस ने बैंक प्रबंधक और मौजूद सुरक्षाकर्मी को जमकर फटकार लगाई। बता दें कि शहर में हो रहे ठगी और लूट के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस एक विशेष अभियान चला रही है। अभियान के तहत शहर के अलग अलग बैंक और एटीएम की सघन जांच पुलिस ने की है। जांच में एटीएम में सुरक्षाकर्मी नदारद मिले वहीं जिन एटीएम में गार्ड की तैनाती की गई है,वहां भी गार्ड मौजूद नहीं थे ।

ये भी पढ़ें-मिराज ने करगिल युद्ध में भी निभाई थी अहम भूमिका, इसकी मारक क्षमता और खासियत जानें

पुलिस जांच में बैंक और एटीएम में सीसीटीवी कैमरा की क्वालिटी बेहद घटिया नजर आई। बैंक के आपाततालीन हॉर्न भी खराब मिले हैं। जांच टीम के प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि लूटपाट और ठगी के मामलों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर के बैंक और एटीएम की सघन जांच की जा रही है। अधिकांश एटीएम और बैंक पर सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आए हैं। बैंक प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि एटीएम में सुरक्षा की तैनाती, क्वालिटी युक्त सीसीटीवी और हॉर्न को दुरुस्त कराया जाए। पुलिस ने अपने मुखबिरों को भी सक्रिय किया है। आम लोगों से भी अपील की है कि संदिग्ध लोगों पर नजर रखें और इसकी जानकारी नजदीकी थाना चौकी या फिर पुलिस कंट्रोल रूम को दें।


लेखक के बारे में