पुलिस कर्मियों के लिए अच्छी खबर, जन्मदिन पर मिलेगी छुट्टी, एसएसपी ने जवानों को मिठाई भेज कर दी शुभकामनाएं

पुलिस कर्मियों के लिए अच्छी खबर, जन्मदिन पर मिलेगी छुट्टी, एसएसपी ने जवानों को मिठाई भेज कर दी शुभकामनाएं

पुलिस कर्मियों के लिए अच्छी खबर, जन्मदिन पर मिलेगी छुट्टी, एसएसपी ने जवानों को मिठाई भेज कर दी शुभकामनाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: March 1, 2019 11:49 am IST

रायपुर। जिले के पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर आई है। उन्हें अब अपने जन्मदिन पर छुट्टी मिलेगी। रायपुर एसएसपी आरिफ शेख ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। आदेश जारी करने के साथ ही उन्होंने मिठाई भेजकर 11 कर्मचारियों को जन्मदिन की छुट्टी की जानकारी दी। बता दे कि पुलिस विभाग में लंबे समय से छुट्टी की मांग चल रही है, लेकिन इसे अभी तक लागू नहीं किया जा सका है।

 इसी कड़ी में रायपुर एसएसपी ने एक अच्छी पहल की है, जिससे पुलिसकर्मियों को राहत मिलेगी। पहले भी पुलिस परिवार छुट्टी समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर चुके हैं। कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में पुलिस वालों की छुट्टी समेत अन्य मांगों को शामिल किया था, इस पर कोई निर्णय अभी नहीं लिया गया है लेकिन रायपुर एसपी की पहल को अच्छी शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : मोदी ,प्रियंका प्रिंट के बाद गुजरात के व्यापारियों ने तैयार की एयर स्ट्राइक साड़ी 

गौरतलब है कि आईपीएस आरिफ शेख जिन-जिन जिलों में पदस्थ रहे, वहां उन्होंने कई अनोखी पहल की है। बिलासपुर एसपी रहते हुए भी उन्होंने पुलिसकर्मियों का जन्म दिन मनाए जाने की शुरुआत की थी। जिसके अच्छे परिणाम सामने आए थे। एसएसपी का कहना है कि 24 घंटे की ड्यूटी करने वाले पुलिस के जवान मानसिक तनाव में जीते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए उनके जन्मदिन पर एक दिन की छुट्टी दी जा रही है।


लेखक के बारे में