Live : ग्वालियर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घर में छिपे बदमाशों ने किया सरेंडर
Live : ग्वालियर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घर में छिपे बदमाशों ने किया सरेंडर
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने घर में छिपे तीन से चार बदमाशों को दबोचा है। पुलिस से मुठभेड़ के बाद घर में दुबके बदमाशों ने समझाइश के बाद सरेंडर किया है। कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बदमाशों को दबोचा है।
Read More News: महिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता, स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की टीम 1-0 से विजयी
जानकारी के अनुसार जमुनालाल मार्केट के पास पुलिस ने बदमाशों को दबोचने के लिए घेराबंदी किया था। इस दौरान पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर के लिए अपील की। जिसके बाद घर में दुबके बदमाशों ने खुद को पुलिस के हवाले किया।
Read More News: सीएम बघेल 28 को कांकेर को देंगे 342 करोड़ की सौगात, पाटन में गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल
घर में दुबके बदमाशों के पास अवैध हथियार भी मिले हैं। चारों बदमाश दतिया जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस सभी से पूछताछ करेगी। पुलिस जल्द ही मामले में मीडिया को बयान देगी।
Read More News: कोदो-कुटकी का भी समर्थन मूल्य जल्द होगा घोषित, सीएम बोले-ज्यादा मुनाफे के लिए अनाज और वनोपज का प्रसंस्करण जरुरी

Facebook


