केंद्र सरकार ने 5 नए मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव पर लगाई मुहर, इन जिलों में खोले जाएंंगे कॉलेज

केंद्र सरकार ने 5 नए मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव पर लगाई मुहर, इन जिलों में खोले जाएंंगे कॉलेज

केंद्र सरकार ने 5 नए मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव पर लगाई मुहर, इन जिलों में खोले जाएंंगे कॉलेज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: December 3, 2019 2:21 am IST

रायपुर: डॉक्टरों की कमी से जूछ रहे प्रदेश को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मध्यप्रदेश के 5 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। बताया जा रहा है कि ये नए मेडिकल कॉलेज श्योपुर, नीमच, मंदसौर, राजगढ़ और मंडला जिले में खोले जाएंगे। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि आगामी कुछ दिनें के भीतर 6-7 और नए कॉलेजों को केंद्र से मंजूरी मिल सकती है।

Read More: दर्दनाक हादसे में नाबालिग सहित दो ​की मौत, मृतकों में एक रेलवे कर्मचारी

मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने प्रदेश के नए मेडिकल कॉलेजों के लिए 60 प्रतिशत फंड देने की बात कही है। वहीं, 40 प्रतिशत फंड राज्य की सरकार को देना होगा। 1 मेडिकल कॉलेजों खोलने में सरकार को 325 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। वहीं, 60:40 के अनुपात में लागत की गणना करें तो केंद्र को एक मेडिकल कॉलेज के लिए 195 करोड़ रुपए और राज्य को 130 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे।

Read More: सांसद विजय बघेल के समर्थकों का नाम उम्मीदवारों की सूची से गायब, दबी जुबान से सामने आ रही नाराजगी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि कई राज्यों में नए कॉलेज खोलने के लिए मंजूरी दी गई है। इसमें मप्र में फिलहाल पांच कॉलेज शुरू करने की मंजूरी दी है।

Read More: पैसे के लिए व्यापारी ने किसानों पर जमाया धौंस, कहा- IG हैं मेरे मौसा…


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"