डॉक्टरों और मेडिकल स्टॉफ के सुगम आवागमन के लिए स्वास्थ्य सचिव ने कलेक्टरों को लिखा पत्र, कही ये बड़ी बात…

डॉक्टरों और मेडिकल स्टॉफ के सुगम आवागमन के लिए स्वास्थ्य सचिव ने कलेक्टरों को लिखा पत्र, कही ये बड़ी बात...

डॉक्टरों और मेडिकल स्टॉफ के सुगम आवागमन के लिए स्वास्थ्य सचिव ने कलेक्टरों को लिखा पत्र, कही ये बड़ी बात…
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: May 15, 2020 3:39 pm IST

रायपुर: स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक सिंह ने कोविड एवं नॉन-कोविड चिकित्सा सुविधाओं के सुचारू संचालन के लिए डॉक्टरों एवं पैरा-मेडिकल स्टॉफ के सुगम आवागमन के लिए कलेक्टरों को पत्र लिखा है। उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्रालय के पत्र का उल्लेख करते हुए कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए राज्यों मंक कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके कारण डॉक्टरों एवं पैरा-मेडिकल स्टॉफ को आने-जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

Read More: चम्बल अंचल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बड़ा इजाफा, 16 नए मरीज आए सामने

स्वास्थ्य सचिव ने सभी कलेक्टरों को स्वास्थ्य सेवाओं के निर्बाध एवं सुचारू संचालन के लिए शासकीय और निजी अस्पतालों के डॉक्टरों, पैरा-मेडिकल स्टॉफ, नर्सों व एंबुलेंस का सुगम आवागमन सुनिश्चित करने जरूरी निर्देश जारी करने कहा है।

Read Nore: मध्यप्रदेश में 4595 हुई कोरोना पॉजिटिव की संख्या, 24 घंटों में मिले 169 नए मरीज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"