कोरोना ड्यूटी में तैनात रहे स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर खोला मोर्चा, खदेड़ने के लिए पुलिस ने भांजी लाठी

कोरोना ड्यूटी में तैनात रहे स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर खोला मोर्चा, खदेड़ने के लिए पुलिस ने भांजी लाठी

कोरोना ड्यूटी में तैनात रहे स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर खोला मोर्चा, खदेड़ने के लिए पुलिस ने भांजी लाठी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: December 3, 2020 12:28 pm IST

भोपाल: कोरोना ड्यूटी में तैनात रहे स्वास्थ्यकर्मियों ने एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। स्वास्थ्यकर्मियों ने गुरुवार को राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन किया, जिन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठी का प्रयोग किया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर जमकर लाठियां भांजी हैं। बता दें कि स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे प्रभुराम चौधरी से मुलाकात की थी। वे अभी भी शिवराज कैबिनेट में मंत्री हैं।

Read More: हाफिज सईद के नेतृत्व वाले जेयूडी के प्रवक्ता को 15 साल की जेल

मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्यकर्मी सेवा बहाली और नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। आज अपनी मांग को लेकर उन्होंने नीलम पार्क में प्रदर्शन किया, लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं ली थी। लिहाजा पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज किया।

Read More: ट्रैक्टर- ट्राली पलटने से दूल्हे सहित 8 की मौत, 25 घायल, इधर खड़े टैंकर में घुसी कार, पति-पत्नी और बेटी की मौत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"