इस पद्धति से आयोजित की जाएंगी हाई और हायर सेकेण्ड्री कक्षाओं की परीक्षाएं, शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश

इस पद्धति से आयोजित की जाएंगी हाई और हायर सेकेण्ड्री कक्षाओं की परीक्षाएं, शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश

इस पद्धति से आयोजित की जाएंगी हाई और हायर सेकेण्ड्री कक्षाओं की परीक्षाएं, शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: February 12, 2021 12:23 pm IST

गुना: स्कूलों में पूर्व वर्षों अनुसार ही परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। कोविङ -19 संक्रमण के कारण लॉकडाउन होने से इस सत्र में शैक्षणिक व्यवस्था विपरीत रूप से प्रभावित हुई है। नियमित कक्षाओं में पूर्ण उपस्थिति न होने के कारण सभी विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा वर्ष 2021 की परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों को ऑनलाइन, सॉफ्ट कॉपी में प्रेषण, ब्लू प्रिंट एवं मूल्यांकन पद्धति में इस वर्ष अचानक कोई परिवर्तन प्रस्तावित करना व्यवहारिक एवं छात्रहित में नहीं होगा।

Read More: मध्यप्रदेश की सौर ऊर्जा से दौड़ रही दिल्ली की मेट्रो ट्रेन, नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन में 9 वर्षों में हुई 10 गुना वृद्धि

उप सचिव प्रमोद सिंह द्वारा मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल अधिनियम में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए निर्देशित किया गया है कि मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2020-2021 के लिए पूर्व वर्षों अनुसार प्रश्न पत्र मुद्रण, ब्लू प्रिंट एवं मूल्यांकन पद्धति को यथावत रखते हुये परीक्षा आयोजित की जाए।

Read More: Local for Vocal: साड़ियों और सिल्क दुपट्टों में ‘गोंडी पेंटिंग’ कर बुनकर कमा रहे पैसे, लोगों को भार रहा कारीगरी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"