एसपी को हटाए जाने पर राज्य सरकार, गृह मंत्रालय और सीबीआई को हाईकोर्ट की नोटिस

एसपी को हटाए जाने पर राज्य सरकार, गृह मंत्रालय और सीबीआई को हाईकोर्ट की नोटिस

एसपी को हटाए जाने पर राज्य सरकार, गृह मंत्रालय और सीबीआई को हाईकोर्ट की नोटिस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: March 5, 2019 8:18 am IST

ग्वालियर। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने SP मुरैना रियाज इक़बाल को हटाने पर मप्र सरकार, गृह मंत्रालय, सीबीआई को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने विधायक सुमावली एंदल सिंह कंषाना को भी नोटिस दिया है।

हाईकोर्ट ने इस मामले में सभी से 4 सप्ताह में जवाब मांगा है। बता दें कि रेत के ओवरलोड अवैध परिवहन मामले में सुमावली विधायक ऐदल सिंह कंसाना के बेटे राहुल कंसाना ने अपने साथियों के साथ टोल प्लाजा पर फायरिंग की थी। इसके बाद मुरैना पुलिस ने विधायक के बेटे सहित दो दर्जन लोगों पर आपराधिक मामला दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें : भाजपा की वेबसाइट हैक, अभद्र भाषा का प्रयोग, सोशल मीडिया में बना मजाक 

मामला दर्ज किए जाने के 24 घंटे के अंदर ही मुरैना एसपी रियाज़ इकबाल का ट्रांसफर कर दिया गया था। जबकि एक महीने पहले ही रियाज इकबाल को मुरैना जिले की कमान सौंपी गई थी। एसपी रियाज इकबाल का ट्रांसफर किए जाने के बाद से ही मप्र का सियासी पारा गर्म हो गया है। पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने कहा है कि राजनीतिक दबाव के कारण अधिकारी अपना काम खुलकर नहीं कर पा रहे हैं।


लेखक के बारे में