पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद गृहमंत्री बोले- माफियाओं की पूरी लिस्ट बन चुकी है, वक्त कार्रवाई का है

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद गृहमंत्री बोले- माफियाओं की पूरी लिस्ट बन चुकी है, वक्त कार्रवाई का है

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद गृहमंत्री बोले- माफियाओं की पूरी लिस्ट बन चुकी है, वक्त कार्रवाई का है
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: December 13, 2019 11:00 am IST

ग्वालियर: गृहमंत्री बाला बच्चन ने शुक्रवार को पुलिस विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाई थी। बैठक में प्रदेश के सभी जिलो में बड़ रहे अपराध और माफियाओं के आतंक को खत्म करने को लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद बाला बच्चन ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश अपराध और अपराधी मुक्त प्रदेश चाहिए इस संबंध में निर्देश दिया गया है।

Read More: डॉगी को बोगी में चढ़ने नहीं दिया तो मालिक ने भी छोड़ी ट्रेन, दोनों का फर्स्ट एसी में था कंफर्म टिकट

उन्होंने आगे कहा कि जहां कसावट की जरूरत हो वहां कसावट की जाए। ताकी प्रदेश की जनता को जो वचन दिए हैं, उन्हें हमनिभा सकें और लोगों लोगों की सुरक्षा ठीक ढंग से कर सकें। माफियायों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। माफियाओं की लिस्ट हमारे पास कंप्लीट है, इंदौर और ग्वालियर इसके दो बड़े उदाहरण हैं।

Read More: हवाई सेवा शुरू करने दायर संशोधित जनहित याचिका स्वीकार, 5 कंपनियों को नोटिस

बाला बच्चन ने आगे बताया कि प्रदेश में जो भी कानून हाथ में लेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। कानून से बढ़कर कोई नहीं है। इस दौरान उन्होंने पूर्व की बीजेपी की सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में अपराधियों और माफियायों का साम्राज्य था। पूर्व की सरकार उसे क्या देख रही थी, सरकार और कानून से कोई बच नहीं सकता। कानून के हाथ लंबे होते हैं, अब कार्रवाई की सब तैयारी हो चुकी है।

Read More: ‘रेप इन इंडिया’ के बयान के बाद राहुल गांधी ने शेयर किया PM मोदी का वीडियो, कहा- मोदी को माफी मांगनी चाहिए..


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"