लॉक डाउन के दौरान जनता का हाल जानने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया अपने क्षेत्र का दौरा, लोगों को किया जागरूक

लॉक डाउन के दौरान जनता का हाल जानने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया अपने क्षेत्र का दौरा, लोगों को किया जागरूक

लॉक डाउन के दौरान जनता का हाल जानने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया अपने क्षेत्र का दौरा, लोगों को किया जागरूक
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: April 8, 2020 9:29 am IST

रायपुर: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का सघन दौरा कर लोगों को कोरोना बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया। उन्होंने उतई, पाउवारा, जजंगिरी, अंडा, विनायकपुर, आमटी, निकुम, खाड़ा, आंजोरा गांव के लोगों के बीच जा कर उन्हें बताया कि कोरोना बीमारी पूरे विश्व में महामारी का रूप ले चुका है। इस बीमारी से बचने के लिए राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा अनेक उपाए किए जा रहे हैं।

Read More: इंदौर में कोरोना पीड़ित एक और मरीज ने तोड़ा दम, प्रदेश में मृतकों की संख्या हुई 25

गृहमंत्री साहू ने लोगों को कोरोना बीमारी से सचेत करते हुए कहा कि आप लोग बाहरी व्यक्तियों से मिलने से बचें और ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने घरों पर ही बिताएं। उन्होंने गांवों के प्रमुख जनों से स्वयं तथा ग्रामीणों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने, लगातार साबुन से हाथ धोते रहने, आपस में कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर उठने-बैठने तथा बात-चीत करने की सलाह दी। ताम्रध्वज साहू ने गावों में बाहर से आने वाले व्यक्तियों के संबंध में भी पूछ-ताछ की।

Read More: छत्तीसगढ़ में 40.39 लाख से अधिक राशन कार्डधारकों को दो माह का चावल वितरित, कोरोना संकट में खाद्यान की कमी नहीं


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"