हनी ट्रैप की आरोपी श्वेता जैन को निगम से मिला था 8 करोड़ का ठेका, मंत्रीजी ने दिए जांच के आदेश

हनी ट्रैप की आरोपी श्वेता जैन को निगम से मिला था 8 करोड़ का ठेका, मंत्रीजी ने दिए जांच के आदेश

हनी ट्रैप की आरोपी श्वेता जैन को निगम से मिला था 8 करोड़ का ठेका, मंत्रीजी ने दिए जांच के आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: November 21, 2019 8:58 am IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश के चर्चित हनी ट्रैप केस की ‘हनियों’ ने सूबे के कई हुक्मरानों और सियासतदानों को अपनी जाल में फांसकर करोड़ों रुपए एैंठ चुकी हैं। सियासतदानों से संपर्क में आने के बाद इन्होंने करोड़ों रूपए के सरकार ठेके भी एनजीओ के माध्यम से हासिल किए हैं। हनी ट्रैप की आरोपी हनियों की गिरफ्तारी के बाद अब परत दर परत इनकी रसूख की सच सामने आने लगी है। हनी ट्रैप की आरोपी श्वेता स्वप्निल जैन के एनजीओ को नगरीय प्रशासन विभाग से 8 करोड़ रूपए का ठेका देने के मामले में नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने बयान दिया है। उनके मुताबिक श्वेता स्वप्निल जैन को कैसे ये ठेका मिला इसकी बारीकी से जांच कराई जाएगी। मंत्रीजी ने दोषी और लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही है।

पढ़ें- दुधावा बांध में फंसे बंदरों का निकलना शुरू, बांस के पुल के जरिए आधे..

बतादें इससे पहले हनी ट्रैप की एक और आरोपी श्वेता विजय जैन ने न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से भी टेंडर लिया था। 25 अप्रैल 2018 को श्वेता जैन की athelthi कंपनी को ये टेंडर दिया गया था। आईएएस अधिकारियों के सहयोग से श्वेता ने टेंडर दिलाया था। IBC24 को टेंडर के ये दस्तावेज हाथ लगे हैं।

पढ़ें- नवविवाहिता की मौत के बाद अस्पताल में लाश छोड़कर फरार हुए ससुराल वाल…

बता दें हनी ट्रेप केस में प्रदेश के कई अफसरों के साथ नेताओं के भी वीडियो का दावा किया गया है। गिरोह की सरगना अफसरों और नेताओं को फांसकर उनके साथ निजी पल का वीडियो बनाकर उनसे मोटी रकम वसूलती थी। आईएएस और आईपीएस अफसरों के भी वीडियो होने का दावा किया गया है। पकड़ी गई आरोपियों के मुताबिक पूर्व सांसद से हर माह मोटी रकम आरोपी के खाते में जाते था। इसके साथ ही पूर्व मंत्री को ब्लैकमेल कर करीब दो करोड़ रूपए भी वसूल की जा चुकी है।

पढ़ें- तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से गिरी, दो युवकों की दर्दना…

बंदरों का रेस्क्यू

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/dco7yeIg1RY” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में