CM भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी देवी का मेडिकल बुलेटिन जारी, श्वसन और हृदय तंत्र में आंशिक सुधार के संकेत

CM भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी देवी का मेडिकल बुलेटिन जारी, श्वसन और हृदय तंत्र में आंशिक सुधार के संकेत

CM भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी देवी का मेडिकल बुलेटिन जारी, श्वसन और हृदय तंत्र में आंशिक सुधार के संकेत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: June 28, 2019 11:05 am IST

रायपुरः सीएम भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी देवी के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने शुक्रवार को मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। जारी बुलेटिन के अनुसार बिंदेश्वरी देवी हालत चिंताजनक बनी हुई है, लेकिन उनकी हालत अभी स्थिर है। बताया जा रहा है कि उनके श्वसन तंत्र और हृदय तंत्र में आंशिक सुधार के संकेत मिले हैं। फिलहाल उन्हें डाॅक्टरों की गहन निगरानी में रखा गया है।

Read More: मोहन मरकाम को PCC चीफ बनाए जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई

इससे पहले गुरूवार रात खबर आई थी कि बिंदेश्वरी देवी की हालत नाजुक है, जिसके बाद सीएम भूपेश बघेल उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। वहीं, जांच के लिए दिल्ली भेजे गए ब्लड सेंपल की रिपोर्ट भी आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार ब्लड सेंपल में कोई खास निष्कर्ष नहीं सामने आया है।

Read More: संसद में गृहमंत्री ने रखा प्रस्ताव, जम्मू-कश्मीर में 6 महीने और राष्ट्रपति शासन की मांग

बता दें कि दो दिन पहले सीएम भूपेश बघेल ने अपनी मां के बेहतर स्वास्थ्य के लिए राजधानी के बुझ़ा तालाब स्थित और आकाशवाणी चैक स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना कर दुआ मांगी थी।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"