मंत्रालय के सीनियर आईएएस अफसरों के तबादले, 9 अधिकारी बदले गए, देखिए सूची
मंत्रालय के सीनियर आईएएस अफसरों के तबादले, 9 अधिकारी बदले गए, देखिए सूची
भोपाल। मध्यप्रदेश में आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं। राज्य के 9 अफसरों को इधर-उधर किया गया है। सरकार ने मंत्रालय में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक प्रमुख सचिव हरिरंजन राव को पर्यटन विभाग और अपर मुख्य सचिव सरीना सिंह को उच्च शिक्षा विभाग में भेजा गया है।
ये भी पढ़ें-CBI जांच में घिरे अधिकारी की गुमशुदगी और मौत का माम…
राज्य सरकार ने प्रमुख सचिव एसएन मिश्रा को अनुसूचित जाति कल्याण, प्रमुख सचिव संजय दुबे को नगरीय प्रशासन एवं मेट्रो, प्रमुख सचिव प्रमोद अग्रवाल को श्रम, तकनीकी शिक्षा, प्रमुख सचिव संजय शुक्ला को पीएचई जल निगम, प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी को आयुक्त आदिवासी कल्याण का दायित्व दिया गया है। इसके अलावा उमाकांत उमराव सीईओ ग्रामीण सड़क विकास और रवीन्द्र मिश्रा होशंगाबाद के कमिश्नर बनाए गए हैं।



Facebook


