प्रेम की गजब मिसाल! पत्नी की बीमारी की वजह से रिटायर्ड इंजीनियर घर को बना डाला ICU, गाड़ी को बना दिया Ambulance

प्रेम की गजब मिसाल! पत्नी की बीमारी की वजह से रिटायर्ड इंजीनियर घर को बना डाला ICU, गाड़ी को बना दिया Ambulance

प्रेम की गजब मिसाल! पत्नी की बीमारी की वजह से रिटायर्ड इंजीनियर घर को बना डाला ICU, गाड़ी को बना दिया Ambulance
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: November 17, 2020 5:20 pm IST

जबलपुर: शहर में एक रिटायर इंजीनियर के अपनी पत्नी से प्रेम भरी दासतां सुनकर आप सभी सच्चे प्रेम का मतलब समझ जाएंगे। ये मार्मिक खबर जबलपुर के एक 72 साल के रिटायर्ड इंजीनियर ज्ञानप्रकाश की है। उन्होंने अपनी बीमार पत्नी के रोजाना इलाज के चलते अपने घर के एक कमरे को ही ICU में तब्दील कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी गाड़ी को एंबुलेंस का रुप दे दिया।

Read More: नदी-तालाब के किनारे मना सकेंगे छठ पूजा, विरोध के बाद सीएम हेमंत कुमार ने वापस लिया रोक लगाने का फैसला

दरअसल ज्ञानप्रकाश की पत्नी कुमुदनी को सीओटू नार्कोसिस नाम की एक ऐसी बीमारी है, जिसके चलते वो शरीर से सीओटू का उत्सर्जन नहीं कर पातीं। इस बीमारी के काण्रण कारण उन्हें 24 घंटे ऑक्सीजन की जरुरत पड़ती है। इस जरुरत को पूरा करने के लिए ज्ञानप्रकाश ने घर में ही ICU बना डाला, जहां ऑक्सीजन, वॉटर प्यूरीफायर और मोबाइल स्टेथेस्कोप का इंतजाम है, जिसके जरिये वो अपनी पत्नी की हार्ट बीट को मोबाइल के कैमरे के जरिए डॉक्टर को भेजते हैं। गाड़ी में एंबुलेंस के सभी सामान की व्यवस्था की गई है। उनके बेटे-बेटी विदेश में रहते हैं, ऐसे में उन्हें पत्नी की सेवा के लिए हर रोज जतन करना पड़ता है।

Read More: केंद्रीय मंत्रियों से सीएम की मुलाकात पर ‘सियासत’, भाजपा ने बताया दोहरा चरित्र तो कांग्रेस ने भी किया पलटवार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"