शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न, लिए गए ये बड़े फैसले

शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न, लिए गए ये बड़े फैसले

शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न, लिए गए ये बड़े फैसले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: May 14, 2021 12:04 pm IST

भोपाल: कोरोना संक्रमण के बीच सीएम शिवराज ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान सीएम शिवराज के बीच संक्रमण को रोकने, लॉकडाउन और टीकाकरण सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की। वहीं, बैठक के बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा सागर बांध के डूब क्षेत्र के प्रभावितों पर फैसला लिया गया है। प्रभावित पट्टेधारियों को भूस्वामी का हक मिलेगा। मरीजों के इलाज की निशुल्क व्यवस्था की गई है।

Read More: कोरोना संक्रमण के चलते पांच माह की मासूम की मौत, रो-रोकर मां का हुआ बुरा हाल, परिवार में पसरा सन्नाटा

इन अहम फैसले पर लगी मुहर

  • इंदिरा सागर बांध के डूब क्षेत्र के प्रभावितों पर फैसला लिया गया है। प्रभावित पट्टेधारियों को भूस्वामी का हक मिलेगा। मरीजों के इलाज की निशुलक व्यवस्था की गई है।

  • होमआइसोलेशन के 95 फीसदी लोगों से रोज चर्चा की जा रही है

  • 52 जिलों में 354 कोविड सेंटर काम कर रहे हैं

  • जिन मरीजों को गाइडलाइन के हिसाब से रेमेडेसिविर लगना है, लग रही है

  • ऑक्सीजन की व्यवस्था सुचारु तरीके से हर अस्पताल तक की गई है

  • किल कोरोना अभियान अच्छा चल रहा है, जिसके तहत हर गांव में हर घर तक टीम जा रही है

  • CM के विशेष प्रयास से ब्लॉक लेवल पर 253 में क्राइसिस मैंनेजमेंट ग्रुप बनाए, जिसमें 38934 गांव को कवर किया गया है

  • स्थानीय लोग और किल कोरोना की टीम यहां पहुंच रही है, 407 निकाय में 6646 क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बनाए गए हैं


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"