राजधानी सहित इस शहर में कल से नाइट कर्फ्यू, इन 8 शहरों में रात 10 बजे के बाद बंद रहेंगे सभी दुकान, निर्देश जारी

राजधानी सहित इस शहर में कल से नाइट कर्फ्यू, इन 8 शहरों में रात 10 बजे के बाद बंद रहेंगे सभी दुकान, निर्देश जारी

राजधानी सहित इस शहर में कल से नाइट कर्फ्यू, इन 8 शहरों में रात 10 बजे के बाद बंद रहेंगे सभी दुकान, निर्देश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: March 16, 2021 10:28 am IST

भोपाल: देश के कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हालात को देखते हुए महाराष्ट्र के कई शहरों में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में भी कल से नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। इस दौरान लोगों को देर रात घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल, खरगोन में दुकानें रात 10 बजे तक ही खुली रहेंगी।

Read More: वेल्डिंग करते समय ट्रक के डीजल टैंक में हुआ ब्लास्ट, धू-धू कर जला ट्रक, बुरी तरह झुलसा युवक

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार सोमवार को पूरे प्रदेश में 797 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी और तीन मरीजों की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रदेश में एक्टीव मरीजों की संख्या 5024 हो गई है।

Read More: नाबालिग की प्रेगनेंसी टर्मिनेट करने हाईकोर्ट ने दी अनुमति, सिम्स के डीन को चिकित्सा और कलेक्टर को रहने-खाने की व्यवस्था और सुरक्षा के निर्देश

पिछले चौबीस घंटों के दौरान 14,605 सेंपल जांचे गए, जिनमें कोरोना के 797 नए मामले सामने आए। इनमें इंदौर और भोपाल में सर्वाधिक मामले सामने आए, जहां इंदौर में 259, तो वहीं भोपाल में 199 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है। इसी के साथ संक्रमण की दर में भी इजाफा हुआ है, जो आज बढ़कर 5.4 प्रतिशत रही। कल यह 4.5 प्रतिशत थी।

Read More: राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने लॉन्च किया ‘Mera Ration App’, जानें इसके फायदे

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"