दो दिनों के छत्तीसगढ़ दौरे पर आज रायपुर आएंगी प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगी बैठक

दो दिनों के छत्तीसगढ़ दौरे पर आज रायपुर आएंगी प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगी बैठक

दो दिनों के छत्तीसगढ़ दौरे पर आज रायपुर आएंगी प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगी बैठक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: February 13, 2021 2:23 am IST

रायपुर। छ्त्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नवीन आज दो दिवसीय दौरे पर आ रहे है। डी पुरंदेश्वरी शनिवार की सुबह 9 बजे रायपुर पहुंचेंगी। वो बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगी।

इस दौरान पूर्वमंत्री अजय चंद्राकर और प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी विवाद, राजनांदगांव में मृतकों के नाम कार्यकारिणी में होने और संगठनात्मक नियुक्तियों में विवाद के मसले पर प्रदेश नेतृत्व से चर्चा करेंगी। इन मामलों की जानकारी पहले ही प्रदेश प्रभारियों को दी जा चुकी है।

Read More News: राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे का निर्देश, कहा- आयुष अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध

आपको बता दें कि इससे पहले दो बार प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का दौरा स्थगित हो चुका है। पिछले महीने में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा धान खरीदी को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आयोजित जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने वाली थी।

Read More News: सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित, विधायक राकेश गिरि करेंगे

इसके बाद इसी महीने के प्रथम सप्ताह में उनके छत्तीसगढ़ आने का कार्यक्रम तय हुआ था। सह प्रभारी नितिन नबीन भी मंत्री बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं छत्तीसगढ़ में उनकी भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।

Read More News: ‘सत्ता’ का गंगाजल! आखिर बार-बार विधायकों को पाठ क्यों पढ़ाया जा रहा?


लेखक के बारे में