महासमुंद में हाथियों ने 50 एकड़ फसल को किया तबाह, गाय और बछड़े को कुचलकर मार डाला
महासमुंद में हाथियों ने 50 एकड़ फसल को किया तबाह, गाय और बछड़े को कुचलकर मार डाला
महासमुंद, छत्तीसगढ़। महासमुंद के कुछ इलाकों में 17 हाथियों के दल ने डेरा डाल रखा है। जोबा और अछोली गांव में हाथियों ने 50 एकड़ की फसल को तबाह कर दिया है। वहीं एक गाय और उसके बछड़े को भी हाथियों ने कुचलकर मार डाला। इस घटना के बाद से इलाके में ग्रामीण खौफजदा हैं और रतजगा करने को मजबूर हैं।
पढ़ें- खस्ताहाल ओवरब्रिज से लोग परेशान, मरम्मत नहीं होने पर विधायक 20 से करेंगे भूख हड़ताल
सूचना पर वन विभाग हाथियों को खदेड़ने की कोशिश कर रहा है। ग्रामीणों की मदद से हथियों को रिहायशी इलाकों से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
पढ़ें- बाल-बाल बचे कैबिनेट मंत्री, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने मारी ट…
वन विभाग ग्रामीणों को हाथियों के हमले से बचने के लिए जरूरी निर्देश भी दिए हैं ताकि वो हाथियों की भनक लगने या हमले से खुद को और अपने परिवार को बचा सके। इससे पहले भी हाथियों ने कई बार महासमुंद इलाके में प्रवेश कर लोगों की फसल और घर को तबाह किया है।
पढ़ें- भूपेश सरकार की तर्ज पर राजस्थान सरकार भी करेगी किसानों का कर्ज माफ,…
जीरम मामले में नेताओं के नार्को टेस्ट से मचा बवाल

Facebook


