ऐसी स्थिति में फ्लोर टेस्ट करना अलोकतांत्रिक, सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल को पत्र लिखकर कही ये बात
ऐसी स्थिति में फ्लोर टेस्ट करना अलोकतांत्रिक, सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल को पत्र लिखकर कही ये बात
भोपाल। मध्यप्रदेश में मचे सियासी घमासान के बीच फ्लोर टेस्ट को लेकर सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल को पत्र लिखा है। सीएम ने ऐसी स्थिति में फ्लोर टेस्ट कराने को अलोकतांत्रित करार दिया है।
पढ़ें- सीएम कमलनाथ का बयान- सरकार पूरी तरह से सुरक्षित, आदर्श परिस्थितियों…
वहीं भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा ने बयान दिया है कि कांग्रेस सरकार आज फ्लोर टेस्ट नहीं कराई तो कोर्ट जाएंगे। बता दें आज से विधानसभा का बजट सत्र बुलाया गया है।
पढ़ें- लोकतंत्र की हत्या करने नरेंद्र मोदी मॉडल आया है, पहले अपहरण करो..फिर.. जीतू पटवारी
सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सरकार को विश्वासमत हासिल करने को कहा गया है। राज्यपाल ने निर्देश दिए हैं कि सदन की कार्यवाही से पहले कांग्रेस सरकार सदन में अपना बहमत सिद्ध करें।
पढ़ें- एमपी की सियासत में आज महापरीक्षा का दिन, फ्लोर टेस्ट पर पूर्व मुख्य…
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीजेपी विधायक को बस में लेकर सदन के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं जयपुर से कांग्रेस के 89 और 4 निर्दलीय विधायक रविवार को ही पहुंच चुके हैं।
पढ़ें- फ्लोर टेस्ट पर कशमकश, कांग्रेस विधायकों ने कहा- हम हर परीक्षा के लि…
बेंगलुरू में रूके 22 विधायकों ने पहले ही इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस नेताओं ने विधायकों को बुलाने की मांग की है। सीएम कमलनाथ भीविधानसभा के लिए रवाना हो चुके हैं।

Facebook


