GCF अधिकारी एससी खाटुआ के हत्यारों का अभी तक पता नहीं लगा पाई पुलिस, HC ने एसपी को हाजिर होने का दिया आदेश

GCF अधिकारी एससी खाटुआ के हत्यारों का अभी तक पता नहीं लगा पाई पुलिस, HC ने एसपी को हाजिर होने का दिया आदेश

GCF अधिकारी एससी खाटुआ के हत्यारों का अभी तक पता नहीं लगा पाई पुलिस, HC ने एसपी को हाजिर होने का दिया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: September 16, 2019 5:36 pm IST

जबलपुर: सीबीआई जांच में फंसे जीसीएफ अधिकारी एससी खाटुआ की हत्या के मामले को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने जबलपुर एसपी अमित सिंह को तलब होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने एसपी अमित सिंह को 30 सितंबर को हाजिर होने का आदेश दिया है। बता दें कि जीसीएफ अधिकारी एससी खाटुआ के खिलाफ धनुष तोप में चाइनिज सामान लगाने के आरोप में सीबीआई जांच चल रही थी। पूछताछ के बाद से खटुआ लापता थे।

Read More: सीएम कमलनाथ ने इस फैसले के लिए की मोदी सरकार की तारीफ, कहा- स्वागत योग्य निर्णय, हम शुरू से थे इसके खिलाफ

कोर्ट ने एसपी अमित सिंह को कोर्ट में पेश होने का आदेश देते हुए कहा ​है कि यहां आकर बताएं कि सीबीआई जांच क्यों नहीं किया जाना चाहिए। मामले में खटुआ की पत्नी मौसमी खटुआ ने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए एससी खटुआ की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है। पुलिस अभी तक एससी खटुआ के हत्यारों का पता नहीं लगा पाई है।

Read More: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया तीन दिन के दौरे पर, दंतेवाड़ा उपचुनाव की तैयारियों पर करेगें बैठक

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/d4bwgYD3vSI” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"