संसदीय सचिव के बर्थडे पर सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाना जनपद CEO को पड़ा भारी, हुए निलंबित
संसदीय सचिव के बर्थडे पर सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाना जनपद CEO को पड़ा भारी, हुए निलंबित
रायपुर: कसडोल विधायक शकुंतला साहू के जन्मदिन पर सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का आदेश देने वाले जनपद CEO लखन सोनवानी को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने आदेश जारी किया है। बता दें कि इस मामले को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह ने शासन प्रशासन को आड़े हाथों लिया था।
गौरतलब है कि पलारी जनपद CEO ने कसडोल विधायक शकुंतला साहू का जन्मदिन मनाने के लिए एक आदेश जारी किया था। इस आदेश की कॉपी में जनपद पंचायत में पदस्थ तमाम अधिकारी कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मा दिया गया था। किसी को टेंट, और मेहमानों के खाने पीने की व्यवस्था, तो किसी को कार्यक्रम में मंच संचालन जैसे दायित्वों का निर्वहन करने का आदेश जारी किया गया था।
हालांकि आदेश की कॉपी का वायरल होते ही जिला पंचायत CEO ने जनपद पंचायत CEO को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। वहीं, कलेक्टर ने कार्यक्रम रद्द करने का आदेश दे दिया था।

Facebook


