ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान, कहा- तुम कहते हो सिंधिया गद्दार है, मैं कहता हूं तुम सबसे बड़े गद्दार हो

ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान, कहा- तुम कहते हो सिंधिया गद्दार है, मैं कहता हूं तुम सबसे बड़े गद्दार हो

ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान, कहा- तुम कहते हो सिंधिया गद्दार है, मैं कहता हूं तुम सबसे बड़े गद्दार हो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: September 12, 2020 2:43 pm IST

ग्वालियर: मध्यप्रदेश में आगामी दिनों में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। नेताओं के दल—बदल के साथ ही अब बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। वहीं, चुनाव के मद्देनजर प्रदेश सरकार लोगोे को सौगात देने में लगी हुई है। आज भी शिराज सरकार ने ग्वालियर क्षेत्र की जनता को 128 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया मुरार के रामलीला मैदान पहुंचे हैं।

Read More: राज्य में कई IPS अधिकारियों को मिली पदोन्नति, संजय पिल्ले, आरके विज, अशोक जुनेजा बनाए गए विशेष पुलिस महानिदेशक..देखिए सूची

इस दौरान सांसद सिंधिया ने पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने 15 महीने में कोई योजना नहीं दी। सर्टिफिकेट भी मुझसे धोखे में बटवा दिए, लेकिन बैंकों में पैसा नही आया। कर्जमाफी पर मुख्यमंत्री बदलने की बात कही थी। अगर शिवराज कोई वायदा करेंगे तो करके दिखाएंगे, नहीं तो कुर्सी छोड़ देंगे। उन्होंने आगे कहा कि तुम कहते हो सिंधिया गद्दार है, मैं कहता हूं तुम सबसे बड़े गद्दार हो।

Read More: छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी को मिला ‘स्कॉच अवार्ड’, उत्कृष्ट हज व्यवस्थाओं के लिए मिला सम्मान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"