विधायक दल की बैठक में कमलनाथ ने नेताओं से की वन टू वन बात, विधानसभा उपचुनाव और नगरीय निकाय चुनाव पर हुई चर्चा

विधायक दल की बैठक में कमलनाथ ने नेताओं से की वन टू वन बात, विधानसभा उपचुनाव और नगरीय निकाय चुनाव पर हुई चर्चा

विधायक दल की बैठक में कमलनाथ ने नेताओं से की वन टू वन बात, विधानसभा उपचुनाव और नगरीय निकाय चुनाव पर हुई चर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: March 16, 2021 2:23 pm IST

भोपाल: दमोह उपचुनाव और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश के पीसीसी चीफ कमलनाथ ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि बैठक में कमलनाथ क्षेत्र की समस्याओं और आगामी रणनीति को लेकर विधायकों से वन टू वन चर्चा कर रहे हैं। बैठक में जयवर्धन सिंह, बृजेंद्र सिंह राठौर, रवि जोशी समेत तमाम विधायक मौजूद हैं।

Read More: इन 8 शहरों में कभी भी लगाया जा सकता है नाइट कर्फ्यू, होली, रंगपंचमी के सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक

कमलनाथ के निवास पर हो रही बैठक पर कांग्रेस विधायक रामचंद्र दांगी ने कहा कि दमोह उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। सरकार की मनमानी के खिलाफ रणनीति पर भी चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्रीय मुद्दों को पूरे जोर से उठने और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सक्रिय होने का निर्देश दिया गया है।

Read More: 31 मार्च के बाद बेकार हो जाएंगे इन 7 बैंकों के चेकबुक, खाताधारक नहीं कर पाएंगे लेनदेन

बता दें कि निर्वाचन आयोग ने दमोह विधानसभा का ऐलान कर दिया है। जारी निर्देश के अनुसार 17 अप्रैल को मतदान होगा और दो मई को मतों की गिनती होगी। 23 मार्च को चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 30 मार्च तक उम्मीदवारों की नामांकन की अंतिम तिथि है। वहीं, 3 अप्रैल नाम वापसी की आखिरी तिथी रखी गई है। ज्ञात हो कि विधायक राहुल लोधी के इस्तीफे से यह सीट खाली है।

Read More: सरकारी बैंकों का निजीकरण न सिर्फ़ कर्मचारियों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए ख़तरनाक- विकास उपाध्याय

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"