अब इस समय तक खुलेंगे होटल, रेस्टोरेंट, ठेले और पान की दुकान, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

अब इस समय तक खुलेंगे होटल, रेस्टोरेंट, ठेले और पान की दुकान, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

अब इस समय तक खुलेंगे होटल, रेस्टोरेंट, ठेले और पान की दुकान, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: August 13, 2020 10:36 am IST

कांकेर: नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए चेम्बरऑफ कामर्स कांकेर द्वारा दिये गये प्रस्ताव अनुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकरी श्री के.एल. चौहान द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं दुकानों को कांकेर शहर में 12 अगस्त से आगामी आदेश पर्यन्त प्रातः 7 बजे से सायं 7 बजे तक तथा होटल, रेस्टोरेंट, ठेले (गुपचुप, चाट, नास्ता) एवं पान दुकानों को प्रातः 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक संचालित करने की अनुमति प्रदान की गई है। मेडिकल स्टोर्स, पैथालॉजी लैब, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप, दुग्ध दुकान और फल दुकान को समय सीमा के बंधन से मुक्त रखा गया है।

Read More: पलट गया गेम, लद्दाख में तनाव के बीच अमेरिका ने तैनात किया दुनिया का सबसे खतरनाक परमाणु बॉम्बर, 1 उड़ान की जद में पूरा चीन

अत्यावश्यक सेवाओं से संबंधित प्रतिष्ठानों जैसे मेडिकल स्टोर्स, पैथालॉजी लैब, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप, दुग्ध दुकान और फल दुकान को छोड़कर शेष सभी प्रतिष्ठान एवं दुकान कांकेर शहर में सप्ताह में एक दिन मंगलवार को बंद रहेगी। कांकेर शहर के साप्ताहिक बाजार में केवल सब्जी विक्रय की अनुमति होगी तथा अन्य वस्तुओं के विक्रय की अनुमति नहीं होगी। संचालन हेतु अनुमति प्राप्त प्रतिष्ठान तथा दुकान में बिना मास्क लगाये सामग्री का विक्रय नहीं किया जायेगा एवं बिना मास्क लगाये ग्राहकों को सामग्री भी नहीं दिया जायेगा। प्रतिष्ठान व दुकान संचालकों को सोशल, फिजीकल डिस्टेंसिंग के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी दिशा निर्देशों को कड़ाई से पालन करना होगा। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु शासन तथा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कार्यालय कांकेर से पूर्व में जारी प्रतिबंधात्मक आदेश की शर्ते यथावत रहेंगी।

Read More: प्रदेश के 13 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"