किडनैप हुआ कांग्रेस पार्षद का 7 साल का पोता, आखिरी बार देखा गया रसाइए के साथ जाते, CCTV फुटेज आया सामने

किडनैप हुआ कांग्रेस पार्षद का 7 साल का पोता, आखिरी बार देखा गया रसाइए के साथ जाते, CCTV फुटेज आया सामने

किडनैप हुआ कांग्रेस पार्षद का 7 साल का पोता, आखिरी बार देखा गया रसाइए के साथ जाते, CCTV फुटेज आया सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: February 20, 2021 5:58 pm IST

रायगढ़: जिले के खरसिया से एक मासूम बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। बच्चे का नाम शिवांश अग्रवाल है और उसकी उम्र छह साल की है। बताया जाता है कि बच्चे को आखिरी बार रसोइए के साथ जाते देखा गया है और इसके बाद से रसोइए का फोन बंद आ रहा है। जब पांच घंटे तक बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने थाने में मामले की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने पतासाजी शुरू कर दी है।

Read More: क्लीनिक में काम करने वाली युवती से इश्क लड़ा बैठे डॉक्टर, शादी के लिए बनाया दबाव तो उतारा मौत के घाट

मिली जानकारी के अनुसार घटना तकरीबन शाम पांच बजे की है। परिजनों को देर तक जब शिवांश नजर नहीं आया, तो उन्होंने खोजबीन शुररू की। कुछ लोगों ने शिवांश को उनके ही रसोइए खिलावन के साथ देखे जाने की पुष्टि की। सीसीटीवी फुटेज में भी बच्चा रसोइए के साथ बाइक पर जाता दिखाई दिया, जिसके बाद ​​परिजनों ने थाने में दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस हुलिए के आधार पर आरोपी की पतसाजी में जुट गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर रसोइए और बच्चे का CCTV फुटेज का स्क्रीन शॉट जारी किया है।

Read More: महिला ने आरक्षक को सरेराह पीटा, राहत राशि दिलाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"