कोरोना के महा वैक्सीनेशन अभियान से जुड़े किन्नर समाज, कहा- हमारे लिए एक सुरक्षा कवच है..

कोरोना के महा वैक्सीनेशन अभियान से जुड़े किन्नर समाज, कहा- हमारे लिए एक सुरक्षा कवच है..

कोरोना के महा वैक्सीनेशन अभियान से जुड़े किन्नर समाज, कहा- हमारे लिए एक सुरक्षा कवच है..
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: July 6, 2021 9:26 am IST

विदिशा। समाज का एक ऐसा तपका जो लोगों के यहां खुशियां को चार चांद लगाने खुद ऐसे खुशियों में डूब जाते हैं जैसे कहीं कोई उनके परिजन के यहां जन्म उत्सव हुआ हो, लेकिन जब शासन-प्रशासन की किसी मुहिम की बात हो इसमें भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने से वह नहीं चूकते हैं।

Read More News: तीसरी लहर की दस्तक? गांव में 10 दिनों के भीतर 3 बच्चों की सर्दी, जुखाम और बुखार से मौत, मचा हड़कंप 

ऐसा ही आज सुखद संयोग देखने को मिला जब किन्नर समाज के लोगों ने भी महा वैक्सीनेशन अभियान में सहभागिता करते हुए सुरक्षा का टीका लगवा लिया है। जिला अस्पताल पहुंचकर समाज के ट्रांसजेंडर के लोगों द्वारा वैक्सीनेशन लगवाया गया लोग ऐसे दृश्य को बड़े कुतूहल भरी निगाहों से भी देख रहे थे और मन ही मन प्रसंन्न भी थे।

Read More News: गरीबों के मकान में डाका? सरकारी नौकरी वाले ही नहीं आलीशान बंगले के मालिक को भी अलॉट हुआ BSUP क्वार्टर

कोरोना के संक्रमण के खिलाफ राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पूरे राज्य में टीकाकरण का मेगा अभियान चलाया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा सके। इसी को लेकर गुरुवार को ट्रांसजेंडर को टीका लगाया गया। विदिशा जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन के लिए सभी इंतजाम किए गए थे।

Read More News: बंटी-बबली ने लगाया 12 करोड़ रुपए का चूना, पोस्ट ऑफिस में पैसे लगाने के नाम पर की धोखाधड़ी  

किन्नरों का कहना था कि टीका सभी को लगवाना चाहिए, यह कोरोना से हमारे लिए एक सुरक्षा कवच है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का कहना था कि किन्नर भी हमारे समाज का अहम हिस्सा हैं और उन्हें वे सभी लाभ मिलने चाहिए जो समाज के सामान्य लोगों को मिलते हैं। उन्होंने बताया कि किन्ररों को टीका लगाकर हम सभी स्वास्थ्यकर्मियों को काफी खुशी हो रही है।

Read More News: कोरोना ने छीन ली लाखों युवाओं की रोजी-रोटी, स्ट्रीट वेंडर बनकर भविष्य संवारने का सपना देख रहे 10 से अधिक शिक्षित बेरोजगार  


लेखक के बारे में