जानिए कैलाश विजयवर्गीय ने क्यों कहा कि सुसाइड कर रहे हैं दिग्विजय सिंह

जानिए कैलाश विजयवर्गीय ने क्यों कहा कि सुसाइड कर रहे हैं दिग्विजय सिंह

जानिए कैलाश विजयवर्गीय ने क्यों कहा कि सुसाइड कर रहे हैं दिग्विजय सिंह
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: April 13, 2019 9:49 am IST

इंदौर। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में जनता मोदीजी की दीवानी है, हम बंगाल में बड़ी जीत दर्ज करेंगे। वहीं इंदौर लोकसभा सीट से ताई की नाराजगी को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी का फैसला है कि 75 वर्ष के पार के नेताओं को टिकट नहीं दिया जाएगा।

विजयवर्गीय ने कहा कि ताई ने भी पार्टी के फैसले का सम्मान किया है। जबकि खुद के चुनाव लड़ने के मामले में बीजेपी महासचिव ने कहा कि बंगाल की चुनौती बड़ी है, फिर भी पार्टी कहेगी तो चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने दिग्विजय सिंह के भोपाल से चुनाव लड़ने के मामले में तंज कसते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह सुसाइड कर रहे हैं। उन्हें कमलनाथ ने फंसाया है।

यह भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर में मुलायम सिंह पर जमकर बरसी जयाप्रदा, आजम खान को बताया पार्टी छोड़ने का कारण 

उन्होंने कहा कि शिवराज हो या उमा भारती, दिग्विजय सिंह को बीजेपी हराएगी। पेंशन घोटाले की जांच सार्वजनिक करने पर विजयवर्गीय ने कहा कि कहा कमलनाथ औऱ दिग्विजय सिंह ट्रांसफर उद्योग में खुद फंस गए हैं। उनका मुंह काला हो गया है।


लेखक के बारे में