प्रसव के बाद गर्भवती की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा- मौत के बाद किया जा रहा था रेफर

प्रसव के बाद गर्भवती की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा- मौत के बाद किया जा रहा था रेफर

प्रसव के बाद गर्भवती की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा- मौत के बाद किया जा रहा था रेफर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: April 18, 2020 3:22 pm IST

राजिम: गोबरा नवापारा अस्पताल में उस वक्त हंगामा हो गया, जब प्रसव के दौरान एक गर्भवती की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर मामला शांत करवाया। फिलहानल मृतिका का शव मरच्यूरी में रखा गया है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, अब छत्तीसगढ़ में केवल 11 कोरोना संक्रमित मरीज

मिली जानकारी के अनुसर इलाके की एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए गोबरा नवापारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवती ने ऑपरेशन के जरिए का स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, लेकिन ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया।

Read More: कोरोना वालंटियर भूतपूर्व सैनिकों ने SDM पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, सभी ने वापस ​किए अपने आई कार्ड

परिजनों का आरोप है कि गर्भवती की मौत के बाद डॉक्टर परिजनों को जानकारी देने के बजाए, उसे दूसरे अस्पताल में रेफर किया जा रहा था। लेकिन परिजनों को इस बात की भनक लग गई और अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया।

Read More: लॉकडाउन के खत्म होने के बाद हो सकती है CBSE और राज्य बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं, देखें शेड्यूल!


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"