लखमा ने कहा- सलवा जुडूम के वक्त तेलंगाना गए आदिवासी चाहते हैं लौटना, सीएम से करेंगे यह मांग

लखमा ने कहा- सलवा जुडूम के वक्त तेलंगाना गए आदिवासी चाहते हैं लौटना, सीएम से करेंगे यह मांग

लखमा ने कहा- सलवा जुडूम के वक्त तेलंगाना गए आदिवासी चाहते हैं लौटना, सीएम से करेंगे यह मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: March 1, 2019 11:33 am IST

रायपुर। उद्योग और आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि सलवा जुडूम के वक्त तेलंगाना चले गए आदिवासी परिवारों से हमने जाकर मुलाकात की है, वे छत्तीसगढ़ में वापस आना चाहते हैं। लखमा ने कहा, मुख्यमंत्री से मांग करेंगे कि मंत्रिमंडलीय समिति भेजकर इस मसले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री से बात की जाए, जिससे ऐसे परिवारों को आदिवासी होने का फायदा मिल सके।

लखमा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने लगातार संघर्ष किया है, और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने जमीन से जुड़े नेता भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाया और मुझे आबकारी मंत्री बनाया जिसका मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि मैं आदिवासी हूं और इसलिए अगर आदिवासियों के साथ कोई भी अन्याय होगा तो मैं सब से पहले उसका विरोध  करूंगा।

यह भी पढ़ें : स्वागत, वंदन.. आ गए हैं अभिनंदन, देश में जश्न का माहौल.. देखें वीडियो 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नियमों के कारण आदिवादियो की जमीन छीन गई थी, जिसका हमने विरोध किया। इसके बाद कोर्ट ने भी एक निर्णय दिया, हम कोर्ट का सम्मान करते है लेकिन केंद्र सरकार ने हमारा पक्ष ठीक से नहीं दिया इसलिए कोर्ट ने ये फैसला दिया है। इसलिए राहुल गांधी ने कहा है कि हम लोग आदिवासियों के साथ खड़े रहेंगे।


लेखक के बारे में