छत्तीसगढ़ के इस जिले में 5 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ के इस जिले में 5 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
सूरजपुर, छत्तीसगढ़। प्रदेश में एक बार फिर लाॅकडाउन बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। सूरजपूर जिले से इसकी शुरूआत हो गई है। सूरजपुर कलेक्टर ने 5 मई तक लाॅकडाउन बढ़ाने का आदेश जारी किया है।
Read More News: कोरोना से मौत के बाद मृतक की लाश सड़क पर फेंककर हुए फरार, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा
हालांकि लाॅकडाउन में थोड़ी राहत दी है। जिला प्रशासन ने स्ट्रीट वेंडर द्वारा सब्जी, फल, किराना समान बेचने की छूट दी है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने लाॅकडाउन का नया आदेश जारी किया है।
Read More News: मृतक के आंख और कानों से निकल रहा था खून, कोरोना मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
बता दें छत्तीसगढ़ में कोरोना का केस थम नहीं रहा है। हर दिन केस में बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते प्रदेश के सभी जिलों में एक बार फिर लाॅकडाउन बढ़ाने की पूरी संभावना है। सूरजपूर के अलावा अन्य जिलों में आज शाम तक लाॅकडाउन बढ़ाने के आदेश आ सकते हैं।
Read More News: लाॅकडाउन के दौरान किया शादी का आयोजन, प्रशासन ने शामिल हुए लोगों को करवाया उठक-बैठक

Facebook


