लव जिहाद: धर्म परिवर्तन कर शादी करने युवक बना रहा युवती पर दबाव, तेजाब फेंककर जान से मारने की देता है धमकी

लव जिहाद: धर्म परिवर्तन कर शादी करने युवक बना रहा युवती पर दबाव, तेजाब फेंककर जान से मारने की देता है धमकी

लव जिहाद: धर्म परिवर्तन कर शादी करने युवक बना रहा युवती पर दबाव, तेजाब फेंककर जान से मारने की देता है धमकी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: November 21, 2020 2:37 pm IST

छिंदवाड़ा: एक ओर जहां मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार लव जिहाद को लेकर कानून बनाने की तैयारी कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर ऐसे मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। लव जिहाद का एक नया मामला छिंदवाड़ा जिले से सामने आया है, जहां युवती के परिजनों ने एसपी से शिकायत दर्ज कराई है कि एक युवक उनकी बेटी को धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए दबाव बना रहा है। इतना ही नहीं ऐसा नहीं करने पर युवक तेजाब फेंककर जान से मारने की धमकी भी देता है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Read More: कुत्ते की मौत के गम में 19 साल की युवती ने कर ली खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- मुझे मेरे ‘बाबू’ के सा​थ दफनाना

मिली जानकारी के अनुसार मामला कुंडीपुरा पुलिस थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक इलाके की एक युवती पर लगातार धर्म परिवर्तन कर शादी करने के लिए दबाव बना रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी शादी और धर्म परिवर्तन नहीं करने पर तेजाब फेंककर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

Read More: कलेक्टर की बैठक में मोबाइल पर गेम खेलते नजर आए नायब तहसीलदार, कोरोना को लेकर बुलाई थी मीटिंग

बता दें कि ऐसे मामले लगातार सामने आने के बाद मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने का फैसला किया है। बताया गया कि मध्य प्रदेश सरकार ने अपने प्रस्तावित बिल में पांच साल की सजा का प्रावधान किया है।.

Read More: देश की रक्षा करते सीमा पर शहीद हुआ महाराष्ट्र का बेटा, पुणे लाया गया पार्थिव शरीर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"