किसी और से प्यार करती थी युवती, जिस दुकान में करती थी काम उसी के सामने युवक ने खुद को लगा ली आग

किसी और से प्यार करती थी युवती, जिस दुकान में करती थी काम उसी के सामने युवक ने खुद को लगा ली आग

किसी और से प्यार करती थी युवती, जिस दुकान में करती थी काम उसी के सामने युवक ने खुद को लगा ली आग
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: February 13, 2021 5:44 pm IST

पेंड्रा: शहर के एक कपड़ा दुकान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद को आग लगा ली। इसके बाद युवक आग की लपटों के साथ कपड़े के दुकान में घुस आया। युवक को ऐसा देखकर दुकान में हड़कंप मच गया। हालांकि दुकानदार की सूझबूझ से युवक की जान बच गई, लेकिन वह बुरी तरह झुलस गया। घायल युवक को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक को बिलासपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Read More: वैक्सीन पर तकरार! बीजेपी-कांग्रेस में वार-पलटवार…

मिली जानकारी के अनुसार एक युवक ने युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते यह कदम उठाया है। युवक ​दुकान में काम करने वाली एक युवती से प्रेम करता था, लेकिन वह युवती किसी अन्य युवक से प्रेम करती थी। युवक को जब इस बात का पता चला तो उसने बगल के पेट्रोल पंप से पेट्रोल लगाकर दुकान के सामने ही आग लगा ली और दुकान के भीतर आ पहुंचा।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 5 कोरोना मरीजों की मौत, 229 नए संक्रमितों की पुष्टि

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"