Watch Video: खेत में हल चला रहा यह शख्स कोई आम किसान नहीं, ​बल्कि सांसद हैं अपने क्षेत्र के

Watch Video: खेत में हल चला रहा यह शख्स कोई आम किसान नहीं, ​बल्कि सांसद हैं अपने क्षेत्र के

Watch Video: खेत में हल चला रहा यह शख्स कोई आम किसान नहीं, ​बल्कि सांसद हैं अपने क्षेत्र के
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: June 30, 2019 4:59 pm IST

महासमुंद: आम मजदूर से लेकर छोटे किसानो को आपने खेतों मे काम करते, हल चलाते बहुत देखा होगा, पर जब कोई विधायक, सांसद या वीआईपी खेतो मे हल चलाता नजर आए तो निगाहे उस दृश्य पर ठहर जाती हैं। मन में सवाल भी उठता हैं कि वीआईपी को हल चलाने की जरूरत क्यो पड़ी। अब ऐसे ही निगाहें ठहर गई, जब महासमुंद लोकसभा के सांसद अपने खेतों मे हल चलाते नजर आए।

Read More: कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सोमवार को राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, जानिए क्या है वजह

महसमुंद जिले के ब्लाक बागबाहरा के मोगरापाली के रहने वाले चुन्नीलाल साहू को खेती से इतना लगाव हैं कि संसद सत्र के दौरान एक दिन की छुट्टी मे उन्होंने अपने खेत मे हल चलाया और खेतो की जुताई की चुन्नी लाल साहू पूर्व विधायक एवं पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। वर्तमान मे ये महासमुंद लोकसभा के सांसद हैं। इनका कहना हें कि माटी से मुझे लगाव है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"