अगले 24 घंटे में मौसम में बड़े बदलाव के आसार, कई जिलों में हो सकती है बारिश
अगले 24 घंटे में मौसम में बड़े बदलाव के आसार, कई जिलों में हो सकती है बारिश
भोपाल। मौसम में एक बार फिर बड़े बदलाव के आसार है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि बारिश से ठंड नहीं बढ़ेगी। सूरज के तेवर से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आज कई क्षेत्रों में नमी के कारण छाए बादल रहेंगे ।
Read More News: डिवाइडर निर्माण और सड़क चौड़ीकरण के लिए नहीं चढ़ेगी 75 पेड़ों की बलि, दिल्ली के एक्सपर्ट करेंगे शिफ्ट
बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में बीते सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड गायब हो गई है। राजधानी भोपाल में दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड पड़ रही है। जिलों में भी ठंड में कमी आई है। दूसरी ओर मौसम विभाग ने अब बारिश की संभावना जताई है।
Read More News: लाल आतंक का दामन छोड़ चुकी महिला नक्सलियों ने वैलेंटायन डे पर पहना शादी
आज कई जिलों में ठंडी हवाएं भी चल रही है। आसमान में छाए काले बादलों की वजह से बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों तक मौसम में बदलाव के आसार है।
Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, जानिए आज छत्तीसगढ़ में कितने नए मरीजों की हुई पुष्टि

Facebook


