Mandar Hill Viral Video: जमुई के बाद एक और युवती से अश्लील हरकत, मंदर हिल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लड़की के साथ गलत काम करते दिखें कई युवक

Mandar Hill Viral Video: जमुई के बाद एक और युवती से अश्लील हरकत, मंदर हिल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लड़की के साथ गलत काम करते दिखें कई युवक

Mandar Hill Viral Video: जमुई के बाद एक और युवती से अश्लील हरकत, मंदर हिल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लड़की के साथ गलत काम करते दिखें कई युवक

Mandar Hill Viral Video: जमुई के बाद एक और युवती से अश्लील हरकत, मंदर हिल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लड़की के साथ गलत काम करते दिखें कई युवक /image:Social Media

Modified Date: September 25, 2026 / 01:32 pm IST
Published Date: September 25, 2026 12:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मंदर हिल का कथित वीडियो वायरल
  • युवती से अभद्रता का आरोप
  • FIR दर्ज तीन आरोपियों की तलाश में छापेमारी

पटना। Mandar Hill Viral Video: बिहार के जमुई और समस्तीपुर में सामने आए छेड़छाड़ के मामलों के बाद अब बांका जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मंदर हिल का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक युवती के साथ कुछ युवकों द्वारा अभद्रता किए जाने का दावा किया गया है। जिला पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, बौंसी थाना पुलिस ने 22 सितंबर को व्हाट्सऐप के माध्यम से प्राप्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

युवती से अश्लील हरकत करते दिखे बदमाश

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह वीडियो तीन जून का प्रतीत होता है और मामले की जांच जारी है। यह कथित वीडियो (Banka Viral Video) सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि, IBC24 इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। बौंसी थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता अपने दो मित्रों के साथ मंदर हिल घूमने गई थी। आरोप है कि वहां तीन युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की, धमकाया और युवती के साथ अशोभनीय व्यवहार किया।

ऑनलाइन ट्रांसफर कराए 1,500 रुपये

Mandar Hill Viral Video प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपियों में शामिल अब्दुल्ला ने पीड़िता के एक मित्र के खाते से ऑनलाइन 1,500 रुपये भी ट्रांसफर कराए, जिसके बाद उन्हें वहां से जाने दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान अब्दुल्ला, नीतीश कुमार राय और विकास कुमार के रूप में की है। अधिकारियों के अनुसार, तीनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है। साथ ही, कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने तथा पीड़िता की पहचान उजागर करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

Mandar Hill Viral Video यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब हाल के दिनों में जमुई में एक किशोरी से कथित छेड़छाड़ और समस्तीपुर में वायरल वीडियो के बाद चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.