Petrol महंगा है तो साइकिल चलाओ और सेहत बनाओ, मंत्री जी की लोगों को नसीहत

Petrol महंगा है तो साइकिल चलाओ और सेहत बनाओ, मंत्री जी की लोगों को नसीहत

Petrol महंगा है तो साइकिल चलाओ और सेहत बनाओ, मंत्री जी की लोगों को नसीहत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: June 29, 2021 12:55 pm IST

भोपाल: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का अजीब बयान सामने आया है। मंत्री जी ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर साइकिल चलाने की सलाह दी है, साथ ही ये भी कहा है कि जो पैसा पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाया जा रहा है वो किसी मंत्री के घर नहीं बल्कि गरीबों के कल्याण के लिए खर्च किया जा रहा है। 

Read More: ‘छत्तीसगढ़ में चिकित्सकों के 30 प्रतिशत से ज्यादा पद खाली हैं’ स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर पूर्व सीएम ने सरकार पर साधा निशाना

आपको बता दें कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह इंदौर पहुंचे थे जहां उन्होंने बिजली सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया और लापरवाही पर अफसरों को फटकार भी लगाई। हमेशा सुर्खियों में रहने वाले और खुद गाड़ियों के काफिले के साथ चलते वाले मंत्री जी का महंगाई को लेकर दिया सॉल्यूशन चर्चा में बना हुआ है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"