मोदी सरकार को जनसपर्क मंत्री का ओपन चैलेंज, कहा- दम है तो POK पर कब्जा करके दिखाएं
मोदी सरकार को जनसपर्क मंत्री का ओपन चैलेंज, कहा- दम है तो POK पर कब्जा करके दिखाएं
दतिया: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने को लेकर राजनीतिक दलों के बीच रार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कई राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा मोदी सरकार के इस फैसले पर विरोध जारी है। इसी कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने को लेकर मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। पीसी शर्मा ने अपने बयान में मोदी सरकार को चैलेंज करते हुए कहा है कि दम है तो पीओके पर कब्जा करके दिखाएं।
Read More: कलेक्ट्रेट के क्लर्क ने की खुदकुशी, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
मीडिया से बात करते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर में बहुत काम किया है। भाजपा ने केवल धारा 370 हटाने का काम किया है। दम है तो पीओके पर कब्जा करके दिखाएं। कश्मीर में इतनी सेना तेनात है तो पीओके पर कब्जा करें।
वहीं, मध्यप्रदेश में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर मंत्री शर्मा ने कहा कि बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए सरकार एक ऐप तैयार कर रही है। इस ऐप से पीड़ितों को तत्काल मदद मिलेगी।
Read More: प्रदेश में पांच आईपीएस के हुए तबादले, तीन जिलों के एसपी बदले गए
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/Igz2PKkD7WU” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


