मुस्लिम बाहुल्य इलाके को आदिवासी आरक्षित किए जाने ग्रामीणों में नाराजगी, कहा- नहीं करेंगे मतदान

मुस्लिम बाहुल्य इलाके को आदिवासी आरक्षित किए जाने ग्रामीणों में नाराजगी, कहा- नहीं करेंगे मतदान

मुस्लिम बाहुल्य इलाके को आदिवासी आरक्षित किए जाने ग्रामीणों में नाराजगी, कहा- नहीं करेंगे मतदान
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: January 2, 2020 9:52 am IST

बैकुंठपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ में सुगबुगाहट तेज हो गई है। जहां एक ओर राजनीतिक दलों ने ​चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है वहीं दूसरी ओर निर्वाचन आयोग ने भी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। इसी बीच खबर आ रही है कि बैकुंठपुर के नवगठित ग्राम पंचायत मझगांव के वार्ड नंबर 14 के निवासीयों ने चुनाव में मतदान नहीं करने का फैसला लिया है।

Read More: Kota Tragedy : कोटा के जेके लोन अस्पताल एक महीने में 100 मासूमों ने तोड़ा दम, दो दिन में 9 बच्चों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव के लिए जारी आरक्षण में मझगांव के वार्ड क्रमांक 14 को आदिवासी आरक्षित किया गया है, लेकिन यह वार्ड मुस्लिम बाहुल्य है। इसी बात से नाराज से वार्ड की जनता नाराज हैं और उन्होंने मतदान नहीं करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अधिकारी शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने दिए धान को ढकने के लिए केंद्रों में समुचित व्यवस्था करने के निर्देश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"