मप्र सरकार का सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 2 फीसदी वृद्धि के आदेश जारी

मप्र सरकार का सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 2 फीसदी वृद्धि के आदेश जारी

मप्र सरकार का सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 2 फीसदी वृद्धि के आदेश जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: March 6, 2019 1:58 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए 2 फीसदी महंगाई भत्ते के आदेश जारी कर दिए हैं। कर्मचारियों के लिए 1 जुलाई 2018 से महंगाई भत्ते में वृद्धि होगी। कमलनाथ सरकार ने फरवरी माह की शुरुआत में महंगाई भत्ते में वृद्धि करने के निर्णय को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी।

बता दें कि महंगाई भत्ता एक जुलाई 2018 से पेंडिंग था। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 10 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। बढ़ा हुआ भत्ता कर्मचारियों के मार्च के वेतन में जुड़कर आएगा। वहीं एरियर की राशि सरकार जीपीएफ खाते में जमा कराएगी।

यह भी पढ़ें : स्कूल शिक्षा विभाग की बहुप्रतीक्षित भर्ती ,पदोन्नति सेवा नियम बन कर तैयार 

डीए बढ़ने से राज्य सरकार के खजाने पर हर साल 1,098 करोड़ रुपये का भार आएगा। गौरतलब है कि डीए पेंडिंग होने से कर्मचारियों में नाराजगी थी। इन 10 लाख कर्मचारियों में शासकीय, शिक्षक संवर्ग, पंचायत सचिव, पेंशन पाने वाले और स्थाई कर्मचारी शामिल हैं।


लेखक के बारे में