पुलिस अधिकारियों को मिली प्रमोशन की सौगात, 32 DSP बनाए गए एडिशनल एसपी

पुलिस अधिकारियों को मिली प्रमोशन की सौगात, 32 DSP बनाए गए एडिशनल एसपी

पुलिस अधिकारियों को मिली प्रमोशन की सौगात, 32 DSP बनाए गए एडिशनल एसपी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: January 30, 2021 4:15 pm IST

भोपालः अधिकारियों कर्मचारियों के तबादले को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच शिवराज सरकार लगातार तबादले करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग के अधिकारियों का प्रमोसन के साथ तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 32 अधिकारियों का नाम शामिल है, जिन्हें प्रमोशन के बाद डीएसपी से एडिशनल एसपी बनाया गया है। यह आदेश गृह विभाग से जारी किया गया है।

Read More: बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, 6 बाइक पर सवार 12 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

बता दें कि सरकार ने आज ही वन विभाग के प्रशासनिक अफसरों का तबादला आदेश जारी किया था। वहीं, कल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादल आदेश जारी किया था। आज हुए तबादले के अनुसार आईपीएस अंकित जायसवाल को भोपाल एडिशनल एसपी, आईपीएस रोहित काशवानी को जबलपुर एडिशनल एसपी, आईपीएस डॉ. रविंद्र वर्मा को उज्जैन एडिशनल एसपी और संजय चतुर्वेदी को अशोकनगर एडिशनल एसपी बनाया गया है।

Read More: देशभर में लगाया गया कंप्लीट लॉकडाउन, सरकार ने जारी किया आदेश? जानिए…


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"