IPS अधिकारियों को मिला जिले का प्रभार, बनाए गए इन जिलों के एसपी

IPS अधिकारियों को मिला जिले का प्रभार, बनाए गए इन जिलों के एसपी

IPS अधिकारियों को मिला जिले का प्रभार, बनाए गए इन जिलों के एसपी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: February 9, 2021 3:30 pm IST

भोपालः मध्यप्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में सरकार ने मंगलवार को दो आईपीएस अधिकारियों को जिले का प्रभार दिया है। जारी आदेश के अनुसार राजीव कुमार मिश्रा को गुना एसपी बनाया गया है। जबकि आलोक कुमार को निवाड़ी का एसपी बनाया गया है। बता दें कि कल सीएम शिवराज ने कलेक्टर और कमिश्नरों की बैठक के बाद इन जिलों के एसपी को तत्काल प्रभार से हटाने का निर्देश दिया था।

Read More: रेलवे लाइन दोहरीकरण में लगे वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले, इधर दंतेवाड़ा में तीन नक्सली गिरफ्तार

गौरतलब है कि आज ही प्रशासन ने चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया था। जारी आदेश के अनुसार जीपी सिंह को एडीजी विजिलेंस, राजेश गुप्ता को एटीएस से एडीजी अजाक, राकेश गुप्ता को आईजी इंटेलीजेंस, संतोष कुमार सिंह को आईजी इंटेलीजेंस बनाया गया है।

Read More: चीन की प्रयोगशाला से कोरोना वायरस फैलने की संभावना नहीं, WHO ने कहा किसी जीव के जरिए मानव शरीर में फैलने की आशंका

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"