MP Ki Baat: उपवास, धरना और महंगाई डायन! आखिर महंगाई की मार से कब मिलेगी जनता को राहत?

MP Ki Baat: उपवास, धरना और महंगाई डायन! आखिर महंगाई की मार से कब मिलेगी जनता को राहत?

MP Ki Baat: उपवास, धरना और महंगाई डायन! आखिर महंगाई की मार से कब मिलेगी जनता को राहत?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: December 19, 2020 5:56 pm IST

भोपालः कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश में लगातार रोजमर्रा की चीजें लगातार महंगी होती जा रही हैं। बाजार के भाव पर छोड़ दिए गए पेट्रोल-डीजल के दामों में पहले ही आग लगी हुई है। इधर गैस सिलेंडर की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। रही-सही कसर अब बिजली ने पूरी कर दी है। सर्दी की ठिठुरन के बीच प्रदेश की जनता को दो प्रतिशत महंगी बिजली का करंट का लगा है। पेट्रोल-डीजल सहित रसोई गैस सिलेंडर में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेस को बैठे-बैठाए मुददा हाथ लग गया है और कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

Read More: गांव के करीब भालू ने दिया दो शावकों को जन्म, भालुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों को लेकर मध्यप्रदेश में सियासत पूरे उफान पर है। कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर, भोपाल, ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश में कीमतों की बढ़ोत्तरी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी, इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ता बैलगाड़ी में सवार होकर धरना स्थल तक पहंचे और सांकेतिक उपवास और धरने पर बैठे..तो भोपाल के रोशनपुरा चौक पर पूर्व ब्ड दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, अरुण यादव और विधायक आरिफ मसूद सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने धरना दिया। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के लिए सीधे-सीधे केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों को दोषी ठहराया।

Read More: मंत्री सिंहदेव रेडियो पर श्रोताओं के सवालों के देंगे जवाब, ‘हमर ग्रामसभा’ की 21वीं कड़ी का प्रसारण 20 दिसम्बर को

दरअसल पिछले डेढ़ महीने में मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसकी वजह राज्य में वैट के साथ सेस लगाना भी बताया जा रहा है। तेल में लगी आग और उससे बढ़ने वाली महंगाई से सूबे की जनता को उनके घर की बजट की चिंता सता रही थी..कि केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें और राज्य सरकार ने बिजली बिल में दो प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई का करंट जोड़ दिया है। सूबे में बढ़ती महंगाई के खिलाफ विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है तो सत्ता पक्ष का तर्क है कि महंगाई के बीच जनता को राहत भी दी जा रही है।

Read More: प्रधानमंत्री ने देश के विकास में टाटा समूह के योगदान को सराहा, रतन टाटा ने देश का नेतृत्व करने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया

कुल मिलाकर तेल में लगी आग और महंगी बिजली को लेकर सूबे में आरोप-प्रत्यारोप ने दिसबंर की सर्दी में सियासी पारा को गर्म कर दिया है। अब देखना है कि महंगाई की मार से जनता को कब राहत मिलेगी ?

Read More: अंधविश्वास महिला ने खुदकुशी कर चढ़ा दी खुद की बलि, चार दिन कुर्सी पर बैठी रही लाश, लोगों ने की पूजा-पाठ…चढ़ाए नारियल-फूल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"